घुटना इम्प्लांट को लेकर देश के करोड़ों मरीजों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने इन इम्प्लांट की कीमतों को नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है।
राष्ट्रीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की बैठक में इस प्रस्ताव को तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया गया है।
इसके तहत वर्ष 2017 में घुटना इम्प्लांट की कीमतों पर लगे नियंत्रण को बरकरार रखने और कीमतें पहले जैसी ही रखने की सलाह दी गई है। यानि इस वर्ष घुटने के इंप्लांट की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। अभी तक एक घुटने के इंप्लांट के लिए 54,720 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ समय से इम्प्लांट निर्माता कंपनियों का सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा था। मूल्य नियंत्रण के बाद इनकी कीमतों में काफी कमी देखने को मिली है।