फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी हार के साथ ही बीजेपी में उठने लगे बगावत के सुर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीत की खबर आते ही जहां आम आदमी पार्टी के खेमे में खुशियां मनाई जा रही हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी कलह सतह पर दिखने लगी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर और वरिष्ठ नेता कीर्ति आजाद ने पार्टी के कुछ नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


एक टीवी को दिए इंटरव्यू में कीर्ति आजाद ने कहा कि पार्टी को इस हार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। असल में उनका साफ इशारा दिल्ली चुनाव की रणनीति में आगे रहने वाले अरूण जेटली की तरफ है।

बता दें कि दिल्ली में चुनाव में किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाने के पीछे भी अरूण जेटली का ही हाथ माना जाता है। संसदीय समिति की बैठक में अरूण जेटली ने ही किरण बेदी के नाम का प्रस्ताव किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

चुनाव के साथ ही सुलगने लगी थी बगावत की आग

भारतीय जनात पार्टी में असंतोष की यह कोई पहली घटना नहीं है। दिल्ली में चुनाव प्रचार जब अपने चरम पर था उस दौरान पूर्व बॉलीवुड स्टार और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी पार्टी के खिलाफ बयान देने की वजह से चर्चा में आए थे।

उन्होंने एक टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अरविंद केजरीवाल एक लोकप्रिय और ईमानदार नेता हैं और यही कारण है कि वह इतने लोकप्रिय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल दोनों ही प्रशासनिक सेवा में थे। दोनों ही ईमानदार हैं और दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी से पहली बार चुने गए सांसद मनोज तिवारी ने भी किरण बेदी के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने किरण बेदी को थानेदार वाले रवैये से बचने तक की सलाह दे डाली थी। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें