मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी डैमेज कंट्रोल करने में दिखीं। उन्होंने कहा कि हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह नतीजों को लेकर नर्वस नहीं हैं, क्योंकि यह उनके हाथ में नहीं है। वह जनता के फैसले का सम्मान करेंगी।
बेदी ने सोमवार को दोपहर बाद अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णा नगर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की हार होती है, तो वह उसकी जिम्मेदार होंगी और जीत होती है तो उसका श्रेय पार्टी को जाएगा। उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर इलाके में काम करती रहेंगी।