फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 से ज्यादा हत्याओं में वांछित सुपारी किलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
6 से अधिक हत्याओं का आरोपी और गैंग के सरगना को नोएडा के सेक्टर-73 से गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस, सर्विलांस टीम और थाना सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन


आरोपी पश्चिम बंगाल में डबल मर्डर कर चार माह पहले भाग कर यहां आया था। वह सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद में एक कबाड़ी की दुकान में काम कर रहा था। पश्चिम बंगाल पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।

मामला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के चापड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां छह अप्रैल को मुजाम शेख (35) व जुदुआ शेख (42) नामक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे।
विज्ञापन


11 अप्रैल को मुजाम व जुदुआ का शव जंगल में बरामद हुआ था। उनके परिजनों ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद कुछ हत्या आरोपियों को पश्चिम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

इनमें से गिरोह के सरगना काजल शेख उर्फ अब्दुल्ला निवासी नदिया फरार था। बंगाल पुलिस के अनुसार यह सुपारी किलर है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी का मोबाइल ट्रेस किया। जिसमें लोकेशन नोएडा के सेक्टर-71 की मिली।

शनिवार देर रात को पश्चिम बंगाल पुलिस व नोएडा की सर्विलांस टीम ने आरोपी को सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी सेक्टर-73 में नाम बदलकर आरजू खान नामक कबाड़ी की दुकान पर कार्य करता था।


पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में आरोपी पर करीब पांच हत्या के मुकदमे चल रहे हैं। जिले में उसकी पहचान एक कुख्यात हत्यारे की है। काजल शेख अपना गिरोह चलाता था और इसी सिलसिले में दो लोगों की हत्या कर पश्चिम बंगाल से चार माह से फरार था।  
विज्ञापन

राजकुमार मिश्र, सीओ थर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें