फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से युवक की हत्या, शव फेंक आरोपी हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम विहार इलाके में शनिवार रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी शव को मंगल बाजार के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त गुलशन (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हत्या से आहत परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीआरटी कॉरीडोर पर शव रख कर जाम लगा दिया।

और हंगामा करते हुए दो बसों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। संगम विहार थाना पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अपने दोस्तों के साथ संगम विहार जा रहा था

पुलिस के मुताबिक गुलशन प्राइवेट नौकरी करता था और परिवार के साथ मदनगीर इलाके में रहता था। गुलशन के परिवार में पत्नी हेमा, दो बच्चे व परिवार के अन्य सदस्य हैं। बहन मीनू ने बताया कि शनिवार को वह अपने चार दोस्तों के साथ बाहर निकला था।

गुलशन ऑटो से अपने दोस्तों के साथ संगम विहार जा रहा था। इस बीच रास्ते में झगड़ा होने के बाद दोस्तों ने उसे चाकू मार दिया। बाद में उसे संगम विहार स्थित मंगल बाजार के पास फेंककर फरार हो गए।

पास से गुजर रही पीसीआर वैन ने उसे नजदीक के बतरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीनू ने आरोप लगाया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस उनका पक्ष ले रही है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें