दनकौर स्थित विवेकानंद विद्यापीठ पब्लिक स्कूल की शिक्षिका द्वारा कक्षा दो की बच्ची से मारपीट के आरोप मामले में शनिवार को स्कूल में पुलिस जांच करने के लिए पहुंची। जांच अधिकारी पदम सिंह ने प्रधानाचार्य आभा कटियार के बयान दर्ज कराए। उन्होंने बताया कि अब बच्ची के बयान दर्ज किए जाएंगे जिसके आधार पर गिरफ्तारी होगी।
उधर, बच्ची की मां ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के समक्ष शिकायत देकर आरोप लगाया है कि स्कूल की मान्यता कक्षा आठ तक है और उसमें इंटर तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
बीएसए अशोक कुमार सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मां को आश्वासन आरोप सही पाए जाने पर स्कूल के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मालूम हो कि टॉयलेट जाने की अनुमति मांगने पर कक्षा दो की छात्रा से शुक्रवार को मारपीट की गई थी। घायल होने से बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।