फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

Sun, 01 Feb 2015 07:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरना रोड स्थित एक नाले के पास चार माह की बच्ची का शव मिला। मामले की जानकारी आसपास के लोगों को भी हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने रोष प्रकट करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के कुछ कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवाया और शव कब्जे में लिया।

शनिवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारी गुप्ता होटल के पास नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान सफाई कर्मचारी को
नाले के नीचे की ओर कुछ भारी-भारी सा लगा। कर्मचारियों ने जब उसे बाहर निकाला तो वह एक नवजात का शव था।

इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों के रोष को देखते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। अग्रसैन चौकी से पुलिस कर्मचारी मौके पर गए और बच्ची के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी बलबीर ने बताया कि शव एक नवजात बच्ची का है। देखने पर पता चला कि शायद जन्म के बाद किसी ने उसे फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें