फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा लड़की को करनाल से छुड़ाया, जीमेल लोकेशन आई काम

Sat, 21 Sep 2019 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौर्या एंक्लेव इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया, लेकिन वह जीमेल के जरिये मदद करने वालों से जुड़ा रहा। इस बात की भनक लगते ही पुलिस ने आरोपी का जीमेल एड्रेस लेकर उसकी लोकेशन का पता लगा लिया और उसे करनाल स्थित एक होटल से दबोच लिया। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित छुड़ा लिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि पीतमपुरा इलाके में रहने वाली रेणु राय ने 13 सितंबर की रात थाने में अपनी साढ़े 17 साल की भतीजी के घर से अगवा होने की शिकायत दी थी। उसने पड़ोस में रहने वाले संदीप नाम के युवक पर लड़की को बहलाकर ले जाने का शक जताया। 

जांच में पता चला कि संदीप ने दिल्ली से बाहर निकलने के बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया है, लेकिन वह मदद करने वालों से जीमेल पर जुड़ा हुआ था। पुलिस ने दोस्त के जरिये संदीप का जीमेल एड्रेस और उसका पासवर्ड लिया और तकनीकी जांच से उसकी लोकेशन पता की। पहले उसकी लोकेशन अमृतसर और फिर हिमाचल के ऊना की आई। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस लोकेशन के जरिये वहां दबिश दी लेकिन उससे पहले आरोपी लड़की को लेकर वहां से निकल चुका था। 20 सितंबर की रात पौने दो बजे उसकी लोकेशन लेकर पुलिस टीम ने करनाल स्थित एक होटल पर छापा मारकर संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें