फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हेलमेट’ नहीं पहनने पर बस चालक का कटा चालान

Sat, 21 Sep 2019 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में वाहन, नए अधिनियम और चालान की चर्चा आम है। इसी बीच चालान काटने से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें भी आ रही हैं जो हैरानी पैदा करती हैं। 

विज्ञापन


इसी क्रम में नोएडा में एक निजी बस के मालिक ने दावा किया है कि हेलमेट पहन कर गाड़ी नहीं चलाने की वजह से कथित रूप से 500 रुपये का चालान किया गया है। निरंकार सिंह ने कहा कि 11 सितंबर को ऑनलाइन चालान किया गया था और शुक्रवार को उनके एक कर्मी ने इसे देखा। 

सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग के ऐसे काम करने के तरीके से सवाल खड़े होते हैं और लोगों को प्रतिदिन जारी होने वाले अन्य सैकड़ों चालान की प्रामाणिकता को लेकर भी संदेह पैदा होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं कल संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला रखूंगा और अगर जरूरत पड़ी तो अदालत जाऊंगा।’ इस बीच अधिकारियों ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है और कोई गलती हुई है तो उसे सुधारा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि चालान परिवहन विभाग ने जारी किया है न कि नोएडा की यातायात पुलिस ने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें