फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा बच्चा बरामद, दंपति गिरफ्तार, हंगामा

Sat, 05 Dec 2015 09:34 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी से 20 दिन पहले अगवा किए गए 18 माह के प्रियांशु को पुलिस ने सकुशल बरामद कर एक दंपति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दंपति ने सवा लाख रुपये में बच्चे का सौदा एक महिला से किया था। दो दिन बाद महिला को बच्चा सौंपना था। पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपति ने एक साल पहले अपना एक माह का बच्चा भी 80 हजार रुपये में बेच दिया था।

वहीं इससे पहले बच्चे की बरामदगी को लेकर परिजनों और आसपास के लोगों ने थाने में हंगामा किया। रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी से 20 दिन पहले मजदूर संजू के बेटे का अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन


ट्रॉनिका थाना एसओ शीलेश यादव ने बताया कि उन्होंने रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी निवासी जितेंद्र और उसकी पत्नी शब्बो को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बच्चे को लोनी स्थित एक मकान से बरामद कर लिया। सीओ लोनी अनिल यादव का कहना है कि बच्चे को उसके पिता के हवाले कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दंपति ने बच्चे का सौदा एक महिला से किया था। दो दिन बाद बच्चे को महिला के हवाले किया जाना था। अब पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

पुलिस को अंदेशा है कि महिला के पास कई और बच्चे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी जितेंद्र ने एक वर्ष पूर्व अपने ही एक माह के बच्चे को 80 हजार रुपयेमें बेचा था। रुपये खत्म होने पर उसने पड़ोस के बच्चे का अपहरण कर लिया।

10 हजार से सवा लाख तक बेचे जाते हैं बच्चे
पुलिस के मुताबिक एक महिला द्वारा बच्चों की खरीद फारोख्त का धंधा चलाया जा रहा है। इसमें कई लोग शामिल हो सकते हैं।

पता चला है कि महिला बच्चों की जरूरत पड़ने पर जितेंद्र को फोन कर आसपास के बच्चों का अपहरण कराती थी। महिला जितेंद्र से बच्चे को 10 हजार से एक लाख रुपये में खरीदकर दूसरी जगहों पर लाखों में बेच देती थी, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बच्चे की बरामदगी से पहले हुआ हंगामा
बताया गया है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रियांशु का सुराग न लगने पर लोग गुस्से में थे। शनिवार सुबह ही परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ थाने में हंगामा किया था। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने बच्चे की बरामदगी दिखाकर मामला शांत करा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें