फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैजरवैली पार्क में मिला तीन साल की बच्ची का शव, नहीं हो रही शिनाख्त

Fri, 13 May 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शहर के सबसे बड़े लैजरवैली पार्क में मिले तीन साल की बच्ची के शव के मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। जांच अधिकारी एसआई राकेश ने बताया कि बच्ची की पहचान के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है लेकिन अभी तक बच्ची के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि बच्ची का अपहरण कर फिरौती के लिए हत्या का सवाल है तो ऐसी कोई सूचना नहीं है। दिल्ली सहित राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों पर संपर्क किया गया लेकिन इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली।

आपको बता दें कि साइबर सिटी के लैजरवैली पार्क में एक तीन साल की मासूम बच्ची का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने से लेकर कैमरे में कैद तस्वीर खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें