फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः 10 साल का इंतजार होगा खत्म, नवरात्र में वाहनों के लिए खोला जाएगा रानी झांसी फ्लाईओवर

Tue, 09 Oct 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रानी झांसी फ्लाईओवर
विज्ञापन

10 वर्ष के इंतजार के बाद आखिरकार नवरात्र में राष्ट्रीय राजधानी को रानी झांसी फ्लाईओवर का तोहफा मिल जाएगा। माना जा रहा है कि निर्माण पूरा होने के बाद भी श्राद्ध होने की वजह से फ्लाईओवर को वाहनों के आवागमन के लिए नहीं खोला गया।

विज्ञापन


अब केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद 15 अक्तूबर तक फ्लाईओवर को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। 1.6 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण के बाद इसे खोलने में हो रही देरी को देखते हुए कई बार जाम से राहत देने के लिए ट्रायल के तौर पर वाहनों को आवागमन की इजाजत दी गई।

बार-बार इसमें हो रही देरी और जाम की समस्या के कारण वाहन चालकों के सब्र का बांध टूटने लगा है। एमसीडी सूत्रों के मुताबिक, फ्लाईओवर को वाहनों के आवागमन के लिए नवरात्र में खोल दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक सीआरआरआई की रिपोर्ट भी नहीं आई है। फ्लाईओवर खोलने में हो रही देरी से लोगों की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन


फ्लाईओवर शुरू होने के बाद आजाद मार्केट, बर्फखाना, डीएमसी चौक से गुजरने वाले वाहनों को काफी राहत मिलेगी। वक्त और ईंधन की बचत होने के साथ-साथ रोजाना लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें