फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः खट्टर ने कहा, भ्रष्टाचार का घर है आम आदमी पार्टी

Sat, 01 Feb 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
manohar lal khattar - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साध रहे हैं। पालम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार में जुटे खट्टर ने दिल्ली की शासन व्यवस्था पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार का काम होता है नीति बनाना, कानून बनाना, लेकिन उसे लागू करने का काम अधिकारियों का होता है।

विज्ञापन


 दिल्ली के मुख्यमंत्री व उनके मंत्री अधिकारियों के साथ ही मारपीट करते हैं। उनका अपमान करते हैं। केजरीवाल जब अपने ही लोगों का सम्मान नहीं कर रहे तो फिर दिल्ली और देश का सम्मान कैसे करेंगे।

शालीमार बाग व सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभा में खट्टर ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का घर है। फ्री में बिजली देने का ढोंग कर रही है, सच्चाई यह है कि उद्योगपतियों के लिए भी दिल्ली में बिजली का रेट 15.18 रुपये प्रति यूनिट है। 
विज्ञापन


इनकी मानसिकता शाहीन बाग के समर्थन से सब के सामने है। जो लोग देश को जलाते हैं, देश विरोधी नारे लगाते हैं, देश के टुकड़े करने की बात करते हैं उनका साथ देते है। देश के स्वाभिमान और सुरक्षा से केजरीवाल को कोई लेना-देना नहीं है।

फिसल चुकी है खट्टर की जुबान
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जुबान फिसल गई। खट्टर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना बंदर से कर डाली। तिलक नगर में भाजपा प्रत्याशी राजीव बब्बर के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा में खट्टर ने कहा कि दिल्ली में ऐसा हो गया है, जैसे बंदर के हाथ में उस्तरा लग गया।

ऐसे में वह लोगों का काम तो तमाम करेगा ही। खट्टर ने गांधीनगर व रोहताश नगर में भी नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने कहा कि व्यवस्था से भ्रष्टाचार मिटाने की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल व उनकी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। शिक्षा, बिजली, पानी के मुद्दे पर केजरीवाल ने कुछ काम नहीं किया है, केवल नौटंकी की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें