फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हाईकोर्ट के सामने जिंदा जलने लगी थी महिला, पुलिस हरकत में

Mon, 27 Feb 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट के सामने सोमवार दोपहर को एक महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ व सर्तकता का परिचय देते हुए महिला को तुरंत पकड़ लिया। महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन


तिलक मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे महिला सिमरन(22) हाईकोर्ट के गेट नंबर-चार के पास पहुंची।

यहां पहुंचने के बाद उसने मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया। सिमरन मिट्टी का तेल अपने साथ लेकर आई थी। 
विज्ञापन

सिमरन ने पहले कुंदन के खिलाफ दुष्कर्म के मामला दर्ज कराया था

demo pic - फोटो : अमर उजाला
जब वह माचिस जलाने लगी तभी वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी व हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया। महिला के पास कोई नोट नहीं मिला है। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिमरन पति कुंदन के साथ गोविंदपुरी में रहती है। दोनों के एक छोटी बेटी है। सिमरन ने पहले कुंदन के खिलाफ दुष्कर्म के मामला दर्ज कराया था।

बाद में कुंदन ने उससे शादी कर ली। बेटी होने के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। सिमरन इसी झगड़े से परेशान थी। उसका आरोप था कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने कुंदन को बुलाकर उससे पूछताछ की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें