सेक्टर-36 निवासी सिविल इंजीनियर की पत्नी की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिविल इंजीनियर नेे पुलिस को जानकारी दी कि पत्नी ने उसके मोबाइल पर मैसेज करने के बाद फंदा डालकर जान दे दी।
कासना कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआत में मायके पक्ष ने हत्या का अंदेशा जताया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौते की बात होने लगी। कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी नेे बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल जाएगा। अगर मायका पक्ष लिखित शिकायत देगा, तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विजय नगर (गाजियाबाद) निवासी नेहा उर्फ गोना का विवाह नौ वर्ष पूर्व गाजियाबाद के ही मतौड़ गांव निवासी राकेश यादव सेे हुआ था।
जब तुम मेरा मैसेज पढ़ोगे, मैं दुनिया छोड़ चुकी हूंगी
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
राकेश एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात है और पत्नी और सात व तीन साल की दो बेटियाें के साथ सेक्टर-36 में रहता था। राकेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह साइट पर गया था।
इसी दौरान उसे पत्नी का मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि जब तुम मेरा मैसेज पढ़ोगे, मैं दुनिया छोड़ चुकी हूंगी। आई लव यू एंड माई चिल्ड्रन।’ मैसेज पढ़ते ही राकेश ने पड़ोसी को फोन कर घर जाने के लिए कहा। वहां पहुंचकर पड़ोसी नेे जानकारी दी कि उसकी पत्नी कमरे में लगे पंखे में फंदेे पर लटकी है।
कुछ ही देेर में राकेश वहां पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी। इधर उसने पड़ोसियों की मदद सेे पत्नी को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नेहा के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और उसका एक छोटा भाई है।
सूचना पर पहुंचेे मायके पक्ष ने बताया कि नेहा का पति से एक साल पहले विवाद हुआ था। राकेश ने अपने ऑफिस में काम करने वाली युवती को अपने घर पर रखा था, जिससे नेहा डिप्रेशन में रहती थी। हालांकि बाद में युवती घर से चली गई थी।
कुछ दिन पहले भी नेहा से मारपीट की गई थी। छोटे भाई ने नेहा के शरीर पर चोट के निशान होने की भी जानकारी दी। हालांकि शुरुआत में नेहा के परिजन ने हत्या का अंदेशा जताया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौते की बात होने लगी।