केन्याई लड़की को उसके दोस्तों ने पीटा
- फोटो : अमर उजाला
केन्याई लड़की की ग्रेटर नोएडा में स्थानीय लोगों द्वारा की गई पिटाई मामले में आज नोएडा के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने युवती की कहानी को गलत बताया है।
एसएसपी सिंह ने कहा कि जांच में यह बात सामने निकल कर आई है कि लड़की का अपने दोस्तों के साथ ही झगड़ा हुआ था। केन्याई लड़की किसी बात को लेकर परेशान थी इसीलिए उसने दोस्तों के साथ हुई मारपीट को स्थानीय लोगों द्वारा बताया।
एसएसपी बोले कि ओला कैब का ड्राइवर जो इस बात का गवाह है उससे भी पूछताछ की गई है और उसने हमें सहयोग किया और पूरा मामला बताया है। युवती को चार-पांच लोगों ने पीटा था जो उसके दोस्त ही थे।