फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्या की छात्रा बच्चों को बांट रही थी बिस्कुट, इधर पर्स से गायब हो गए 200 डॉलर

Thu, 09 Aug 2018 07:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को टॉफी, बिस्कुट और कोल्ड ड्रिंक बांट रही केन्या की छात्रा के पर्स से 200 डॉलर चोरी हो गए। युवती ने पर्स ऑटो में रखा था।  डेल्टा-1 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास हुई वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर तक पड़ताल करती रही लेकिन डॉलर का पता नहीं चला।

विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक, केन्या मूल की इंजीनियरिंग की छात्रा बृहस्पतिवार को अपने एक साथी के साथ ऑटो में सवार होकर डेल्टा-1 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची थी। छात्रा ऑटो से उतरकर अपने साथ लाए टॉफी, बिस्कुट और कोल्ड ड्रिंक झोंपड़ी में रहने वाले बच्चों को बांट रही थी।

इसी दौरान किसी आरोपी ने ऑटो में रखे केन्या की छात्रा के पर्स से दो सौ डॉलर चोरी कर लिए। छात्रा को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों व बच्चों से पूछताछ की लेकिन किसी ने भी डॉलर के बारे में नहीं बताया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें