ग्रेटर नोएडा के बिसरख और दनकौर ब्लॉक में बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा विभाग की दो टीमों ने कार्रवाई कर दो स्कूलों को बंद कराया। इनमें से दनकौर क्षेत्र में कासना कस्बे में ग्रेटर नोएडा थाने के करीब सौ मीटर दूर ही पांच दुकानों में स्कूल चलाया जा रहा था।
एबीएसए सुनील दत्त मुद्गल और एबीएसए वेद प्रकाश गुप्ता की टीम ने सनराइज पब्लिक स्कूल प्रथम समेत सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, केडी एस पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल द्वितीय ने बंद कराया।
इसके अलावा बिसरख क्षेत्र में एबीएसए अरुण कुमार और एबीएसए पवार की टीम ने एमआरएम स्कूल खेड़ा चौगानपुर, बीडी मेमोरियल स्कूल कुलेसरा, द आईडियल स्कूल कुलेसरा, हेरिटेज पब्लिक स्कूल कुलेसरा को मान्यता न होने के चलते बंद कराया। ब्यूरो