केजरीवाल ने पीएम को एनईईटी पर लिख पत्र
- फोटो : ट्विटर से
मेडिकल व डेंटल कॉलेजों के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार जहां अध्यादेश लाने का फैसला कर चुकी है, वहीं सीएम केजरीवाल ने केंद्र के इस संभावित फैसले पर हमला बोल दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अध्यादेश के माध्यम से कोर्ट के फैसले पर रोक न लगाने के लिए कहा है।
केजरीवाल ने खत में लिखा है कि, 'सुनने में आ रहा है कि केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को पलटने का प्लान बना रही है। लोग इस खबर से बहुत पेशान हैं। मेरे पास कई छात्र मिलने के लिए आए और उन्होंने यह आशंका जताई। केंद्र सरकार अगर ऐसा करती है तो वे देश के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा होगा।'
I sincerely urge Modi ji not to bring any ordinance to overturn SC order on NEET. Wrote this letter to Hon'ble PM pic.twitter.com/9eID2IsfSD— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 20, 2016