फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल जो कहते हैं वो करते नहीं: मुखी

Thu, 08 Jan 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक प्रो. जगदीश मुखी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दो सिद्धांत हैं। पहला ये कि जो वो कहते हैं वो करते नहीं और जो करते हैं वह कहते नहीं और दूसरा यह कि एक झूठ को केजरीवाल सौ बार बोलते हैं।
विज्ञापन


ताकि वह सच जैसा लगे। इस तरह केजरीवाल लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रो. मुखी ने कहा कि केजरीवाल को पता होनी चाहिए कि काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती है।

सफाई अभियान चलाया
कालकाजी के गोविंदपुरी इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सांसद रमेश बिधूड़ी, समाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार अग्रवाल समेत स्थानीय नेता शामिल हुए। इस दौरान पूरे इलाके में पांच हजार से ज्यादा पर्यावरण अनुकूल कूड़ेदान रखवाया गया। इस मौके पर नेताओं ने लोगों से अपने कालकाजी को साफ रखें की अपील की।
विज्ञापन


‘आप’ सिर्फ झूठ बोलती है - भाजपा
प्रदेश भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी रोजाना झूठ बोल रही है। पार्टी का कहना कि आम व्यापारियों पर छापा नहीं डाला गया बल्कि खास पर डाला गया, यह सरासर झूठ है।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि आरटीआई से मिले आंकड़े से यह साफ है कि छापा शराब की दुकानों और पेट्रोल पंपों पर नहीं पड़ा। 49 दिनों की उनकी सरकार में ज्यादातर छापा आम व्यापारियों के यहां पड़ा था।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें