फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते सरकारी बंगला छोड़ देंगे केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी आवास लेने के मामले में विपक्षियों के निशाने पर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले हफ्ते नए मकान में चले जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रहते तिलक लेन पर आवंटित सरकारी आवास को अब उन्होंने छोड़ने का फैसला लिया है। उनका नया आशियाना पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में हो सकता है।

हर महीने चुकाते हैं 8500 रुपए

केजरीवाल ने 49 दिन सरकार चलाने के बाद इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते उन्हें सरकारी आवास खाली करना था।

दिल्ली सरकार ने उन्हें आवास खाली करने का नोटिस भेजा तो बेटी हर्षिता की परीक्षा की दलील देते हुए उन्होंने मकान खाली के लिए मोहलत मांगी।

मोहलत तो मिल गई, लेकिन इस अवधि में उन्हें 85,000 रुपये मासिक किराया चुकाना पड़ रहा है। बेटी की परीक्षा खत्म होने के बाद उसका रिजल्ट भी आ चुका है। अब केजरीवाल ने आवास खाली करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

आवास की तलाश में हैं केजरीवाल

आप पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल और उनका परिवार पूर्वी दिल्ली में अपने या किराए के फ्लैट में बस सकता है। अभी आवास की तलाश की जा रही है।

वहीं, ‘आप’ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की मानें तो जोर मयूर विहार या आईपी एक्सटेंशन में मकान लेने का है। साथ ही जंगपुरा में प्रशांत भूषण के मकान के नजदीक भी फ्लैट देखा जा रहा है।

रविवार तक इसे फाइनल कर लिया जाएगा। संभव है मंगलवार तक केजरीवाल अपने नए आवास में शिफ्ट हो जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें