केजरीवाल से कन्हैया कुमार की मुलाकात टली
पीटीआई के अनुसार जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सके। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल करीब एक घंटे तक कन्हैया कुमार का इंतजार करते रहे।
लंबे इंतजार के बाद भी कन्हैया के न पहुंचने पर नाराज हो केजरीवाल ने मीटिंग रद्द कर दी। हालांकि कन्हैया कुमार से पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा बेटी अपराजिता के साथ दिल्ली सचिवालय पहुंच गए थे।
डी राजा ने बताया कि कन्हैया को जेएनयू से आना था, लेकिन रास्ते में ट्रैफिक जाम के कारण वह नहीं पहुंच सके। दिल्ली सचिवालय में कन्हैया कुमार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुलाकात का समय शाम 6 बजे तय किया गया था।