दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। बृहस्पतिवार को इसी के चलते उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। उनकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने संविधान दिवस समारोह में भी हिस्सा नहीं लिया।
इसका कारण बताया जा रहा है कि मौसम बदलने से उनके कफ की वापसी हो गई है। सूत्रों का ये भी कहना है कि आने वाले दिनों में वो कई अहम बैठकों व विधानसभा से नदारद रह सकते हैं।
इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अगर उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ती है तो वो अगले महीने विपश्यना के लिए भी जा सकते हैं।