फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बीमार हुए केजरीवाल, रद्द किए सारे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। बृहस्पतिवार को इसी के चलते उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। उनकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने संविधान दिवस समारोह में भी हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन


इसका कारण बताया जा रहा है कि मौसम बदलने से उनके कफ की वापसी हो गई है। सूत्रों का ये भी कहना है कि आने वाले दिनों में वो कई अहम बैठकों व विधानसभा से नदारद रह सकते हैं।

इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अगर उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ती है तो वो अगले महीने विपश्यना के लिए भी जा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

फिर शुरू हुई खांसी

बता दें कि केजरीवाल डायबी‌टीज और क्रोनिक कफ से पीड़ित हैं और अपने इसी रोग के इलाज के लिए वो मार्च में बंगलुरू गए थे। वहां उन्होंने काफी समय बिताया और स्वस्थ होकर लौटे थे।

बंगलुरू से आने के बाद उनकी पहचान बन चुकी खांसी भी बंद हो गई थी। केजरीवाल के एक करीबी सूत्र के मुताबिक उनके कफ की वापसी से उनका परिवार व करीबी चिंतित हैं। केजरीवाल को बुखार भी है। इस वक्त वो अपने फैमिली डॉक्टर से कंसल्ट कर रहे हैं।

बता दें कि केजरीवाल अपने क्रॉनिक कफ के इलाज के लिए दक्षिण भारत समेत देश के सभी हिस्सों में जा चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि केजरीवाल की खांसी किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है और लक्षणों का इलाज करना ठीक नहीं है।

जब तक पूरी जांच न हो जाए कुछ भी कहना संभव नहीं है। वहीं एक और डॉक्टर ने कहा कि दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण भी केजरीवाल के बीमारी की एक वजह हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें