फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचा की एक्टिंग पर फिदा हुए सीएम केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति के गंभीर नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एक बॉलीवुड अभिनेत्री की जमकर तारीफ की है। असल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में मसान फिल्म देखी और इतने प्रभावित हुए कि ट्वीट कर उसकी तारीफ कर डाली।
विज्ञापन


अरविंद ने शनिवार शाम को रिचा चड्ढा अभिनीत फिल्म मसान देखने के बाद ट्वीट कर कहा कि मैंने अभी-अभी यह फिल्म देखी है। यह शानदार फिल्म है और इसे जरूर देखना चाहिए।

बता दें कि रिलीज से पहले ही नीरज घेवान की यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय ख्याति बटोर चुकी है। फिल्म को कान फिल्म समारोह में 'फिप्रेजी अवॉर्ड' मिल चुका है।

Just saw Masaan. Excellent movie. A must watch— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 25, 2015

विज्ञापन

रिचा चड्ढा ने दिया केजरीवाल के ट्वीट का जवाब

अरविंद केजरीवाल केवल फिल्म से ही प्रभावित नहीं हुए, बल्कि इसमें मुख्य भूमिका निभाने वाली रिचा चिड्ढा की एक्टिंग ने भी उन्हें काफी प्रभावित किया।

उन्होंने अगला ट्वीट कर रिचा के एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि रिचा मसान फिल्म में आपकी एक्टिंग शानदार है। केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद अभिनेत्री रिचा ‌चड्ढा ने भी इसका जवाब देते हुए कहा कि बहुत-बहुत धन्यवाद, मुझे खुशी है आपको यह फिल्म पसंद आई।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल हिंदी फिल्मों के शौकीन हैं और मौका मिलते ही वह फिल्म देखने निकल पड़ते हैं। इससे पहले दिल्ली चुनाव के ठीक बाद उन्होंने अक्षय कुमार ‌की ‌फिल्म बेबी देखी थी और फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था।

.@RichaChadha_ Ur acting in Masaan is superb.— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 25, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें