मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा दिल्ली में हर जगह कूड़ा फैला रही है, आप सरकार उसे साफ करा रही है।
मेरी जनता से अपील है कि कूड़ा साफ करने में मदद करे। ईलाज के लिए हैदराबाद गए केजरीवाल ने ट्वीट में यह भी कहा है कि एमसीडी कर्मचारियों को उनकी तनख्वाह मिलनी चाहिए।
उन्होंने काम किया है। वे अपना हक मांग रहे है, भीख नहीं मांग रहे है।
नगर निगम कर्मचारियों को उनकी तनखा जल्द मिलनी चाहिए। उन्होंने काम किया है। अपना हक़ माँग रहे हैं। भीख नहीं माँग रहे(1/3)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2016