वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कल बजट पेश किया। उनके इस बजट की कहीं तारीफ हुई तो किसी ने इसे बेकार बताया लेकिन एक बात जिसपर समाज का बड़ा वर्ग एकमत है वो है ईपीएफ पर टैक्स लगना।
ईपीएफ को ही लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बजट में ईपीएफ पर टैक्स लगाने वाले प्रावधान पर केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट करते हुए इससे नाराजगी जताई और कहा कि आम जनता इससे बहुत नाराज है।
बता दें कि अरुण जेटली ने अपने बजट में इस बात का ऐलान किया है कि 1 अप्रैल 2016 से ईपीएफ अकाउंट में जमा होने वाले पैसों को निकालने पर निकाली जाने वाली रकम के 60 प्रतिशत हिस्से पर टैक्स का भुगतान करना होगा।