दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उड़ता पंजाब फिल्म को आगे कर पंजाब के संबंध की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने ड्रग प्रदेश कहकर पंजाब की छवि को धूमिल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राय दी कि वह पंजाब की बजाए दिल्ली की ओर ध्यान दें, क्योंकि दिल्ली में गैर कानूनी ड्रग व्यापार, हुक्का बार और शराब की दुकानों की संख्या चरम पर हैं।
उपाध्याय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक्साइज विभाग भी देख रहे हैं, लेकिन गैर कानूनी रेव पार्टियों और शराब की दुकानों पर नियंत्रण करने में वे पूरी तरह असफल रहे हैं।