फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा पर केजरीवाल ने रखी दिल की बात

Sat, 07 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नमस्कार मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें दो महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। इस तरह का पैगाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला दिवस पर पुरुषों के लिए जारी किया है। केजरीवाल ने अपनी सफलता के लिए पत्नी और मां को श्रेय दिया है। संदेश में उन्होंने उन पुरुषों पर भी निशाना साधा है जो महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करते हैं और उन्हें छेड़ते हैं।
विज्ञापन


अपने ऑडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा है कि जो बाहर महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं, वो घर की महिलाओं की भी इज्जत नहीं करते हैं। बता दें कि  केजरीवाल अभी बंगलूरू में प्राकृतिक चिकित्सा करा रहे हैं। उन्होंने कहा  कि जब वह पागलों की तरह भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे थे, तब उनकी पत्नी, घर चलाती थी और मां ने उनका साथ दिया।

उन्होंने कहा कि मेरा पैगाम दिल्ली के सारे पुरुषों के नाम है। महिलाएं सारे रिश्ते कितनी आसानी से पूरी ईमानदारी से निभा लेती हैं और उफ्फ तक नहीं करती हैं। मां, बीवी, बहन बेटी, बहु  सारे रिश्ते। वो नौकरी भी करती हैं, घर भी संभालती हैं। उनकी चट्टान सी सहनशीलता को मेरा सलाम। आदमियों को बहुत कुछ सीखना है उनसे, लेकिन मैंने देखा है कि कुछ आदमी महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने महिला दिवस पर शुभकामना देते हुए कहा ‘मैं चाहता हूं कि दिल्ली को महिलाओं के लिए ऐसा शहर बनाएं जहां पर हर महिला आजादी महसूस कर सके। खुशी से रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें