फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना: बोले- दिल्ली में चार इंजन की सरकार, लेकिन कानून-व्यवस्था पटरी से उतरी हुई

Sun, 13 Jul 2025 08:43 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में चार इंजन की सरकार है, भाजपा के हाथ में दिल्ली पुलिस है फिर भी लोग यहां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा की सरकार हर तरफ से फेल है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल, AAP के राष्ट्रीय संयोजक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी का दावा है कि भाजपा सरकार दिल्ली में हो रहे अपराध की रोकथाम में फेल हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चार इंजन की सरकार, लेकिन कानून-व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। लूट, हत्या, रंगदारी आम हो गई है। भाजपा की सरकार दिल्ली को अराजकता की ओर धकेल रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं नेता विपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने के बाद राजधानी में अपराध का रिपोर्ट कार्ड खराब है। पिछले छह महीने में लूटपाट, हत्या, व्यापारियों से रंगदारी मांगने की घटनाओं से दिल्ली वाले परेशान है। दिल्ली में चार इंजन की सरकार है, भाजपा के हाथ में दिल्ली पुलिस है फिर भी लोग यहां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा की सरकार हर तरफ से फेल है। वहीं अन्य नेताओं ने कहा कि रविवार को सामने आई मीडिया रिपोर्ट में अपराध को लेकर डाटा जारी हुआ है। यह डाटा दिल्ली कही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। दिल्ली में हत्या के मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें