फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान को विपक्ष के नेता भी बढ़ चढ़कर बढावा दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार आप संयोजक केजरीवाल ने इसके लिए एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दिल्लीवासियों से अपील हैं कि जहां भी उन्हें कूड़ा-कचरा या गंदगी दिखे दिल्लीवासी उसकी शिकायत तुरंत नगरपालिका को दें। अगर वो ऐसा नहीं कर सकते तो उसकी एक फोटो आप द्वारा जारी वॉट्सऐप नंबर 8588833540 पर भेज दें।

केजरीवाल ने बताया कि जैसे ही हमें इसकी शिकायत मिलेगी हम आम जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाएंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि जैसे ही हमें इसकी कोई फोटो वॉट्सऐप पर मिलेगी हम इसकी शिकायत मेयर से करेंगे ताकि वह आधिकारियों पर जल्दी सफाई करने का दबाव डालें और लोगों की परेशानी को जल्द से जल्द दुर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मेयर को तस्वीरें सौंपेगी आप

'आप' का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के दौरान दिल्लीवासी गंदगी से जुड़ी आपनी परेशानियों की शिकायत करें। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि जैसे क‌ि नगर पालिका में भाजपा है और स्वच्छ भारत अभियान का सपना भी प्रधानमंत्री का है। इस तरह जनता की शिकायतों को जरूर सुना जाएगा और अधिकर गंभीरता से लिया जाएगा।

आप ने निर्णय लिया है कि दिल्ली को साफ सुथरा रखने के लिए वह ‌र‌ेसिडेंसल ‌वेलफेयर एसोसिएसन की मदद लेगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम 12 अक्टूबर को आरडब्लूए के विभिन्न के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करेगें और यह निर्णय लिया जायेगा कि दिल्ली को कैसे ‌साफ सुथरा रखा जाए।

इस संबंध में केजरीवाल ने अपने ट्वीट में बताया क‌ि 'आप' के वाट्सऐप नंबर पर 24 घंटों में करीब 1400 से अधिक तस्वीरें आ चुकी हैं। अब मंगलवार को अरविंद केजरीवाल इन तस्वीरों को दिल्ली के मेयर को सौपेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें