डीडीसीए मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और उनके परिजनों के बैंक खातों की जानकारी मांगी है। इसके लिए केजरीवाल ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर विवरण पेश करने की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री जेटली एक समय में दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष थे। केजरीवाल ने उन पर डीडीसीए में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था।
केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के बयान के बाद जेटली ने केजरीवाल सहित छह लोगों के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी। उन्होंने मुआवजे के लिए हाईकोर्ट में भी मुकदमा दायर कर रखा है।