फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी फ्लैट खाली नहीं करेंगे केजरीवाल!

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिलक लेन स्थित आवास को खाली करने के लिए कुछ वक्त मांगा है। उनका कहना है कि उनके बच्चों की परीक्षा चल रही हैं, जो मई तक चलेंगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि अरविंद लोकसभा चुनावों तक दिल्ली स्थित फ्लैट में बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) ने केजरीवाल को एक पत्र भेजकर फौरन मकान खाली करने के लिए कहा था।

नियम के अनुसार, इस्तीफा देने के 15 दिन के अंदर उन्हें अपना सरकारी आवास खाली कर देना चाहिए था लेकिन उन्होंने यह समय सीमा भी पार कर ली है। केजरीवाल ने 14 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

बंगले पर महीने में खर्च होते हैं 60 हजार

केजरीवाल फिलहाल सरकारी फ्लैट खाली करेंगे। उन्होंने फ्लैट न खाली करने के लिए एक और चाल चल दी है। दिल्ली के केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर पूर्व में मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल को आवंटित फ्लैट को वापस लौटाने को फौरन कहा था।

दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली सरकार के आग्रह पर अरविंद केजरीवाल को शहरी विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली इलाके के तिलक मार्ग में तीन बेडरूम का सी11/23 फ्लैट उपलब्ध कराया था।

शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, बाजार रेट के मुताबिक इस फ्लैट का मासिक किराया 50 से 60 हजार बैठता है। अधिकारी ने बताया कि यह अनिवार्य नहीं है मंत्रालय बाजार रेट से किराया वसूल करे और केजरीवाल इसमें तीन माह तक रह सकते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार को इस संबंध में मंत्रालय को सूचना देनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें