फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल की डिजिटल फटकार के बाद, अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

Mon, 12 Dec 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को डिजिटल फटकार लगाई। लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं होने का एक ट्वीट टैग करके लिखा, सत्येंद्र ये अस्वीकार्य है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की ऑनलाइन फटकार के बाद रात को स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल में सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और मरीजों से बातचीत भी की। हालांकि कोई बड़ा आदेश-निर्देश वहां से सामने नहीं आया।

मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया, लोक नायक अस्पताल में लापरवाही के कारण एक मौत हो गई। मैंने स्वास्थ्य सचिव से कहा मेरे साथ अस्पताल चलें तो उन्होंने कार की अनुपलब्धता का हवाला देकर जाने को मना कर दिया। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव से पूछो कि टैक्सी या ऑटो को कॉल करके नहीं बुला सकते हैं क्या?
विज्ञापन

जैन बोले साथ चलने को तैयार नहीं स्वास्थ्य सच‌‌िव

सत्येंद्र जैन
सत्येंद्र जैन ने अगले ही ट्वीट में स्वास्थ्य सचिव को लेकर लिखा, शर्मनाक। उपराज्यपाल ने सबसे अक्षम, बेकार और असंवेदनशील आईएएस अधिकारी को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी सरकार ने एक आईआरएस अधिकारी को दी हुई थी। उस आईआरएस अधिकारी को हटाकर उपराज्यपाल नजीब जंग ने आईएएस अधिकारी चंद्राकर भारती को स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जो पहले पर्यावरण सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

तभी से स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव में निरंतर तनातनी की खबरें आती रही हैं। कई बार यह बात सार्वजनिक तौर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कही है कि बुलाने के बावजूद बैठकों में स्वास्थ्य सचिव शामिल नहीं होते।

तो क्या मनमोहन सिंह भी गिरफ्तार होंगे?-केजरीवाल

kejriwal - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उनके प्रधान सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से वीवीआईपी अगस्ता हॉलिकॉप्टर खरीद मामले में पूछताछ की आशंका से जुड़े ट्वीट को टैग करके लिखा, तो क्या मोदी जी अब मनमोहन सिंह जी को भी गिरफ्तार करेंगे? क्यों?क्योंकि मनमोहन सिंह जी ने नोटबंदी के खिलाफ बोला?
मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर फ्रस्ट्रेटेड इंडियन ट्विटर हैंडल से केजरीवाल के 26 मई और 27 मई, 2016 के ट्वीट को टैग करके लिखा कि ऐसा लगता है कि पहले के ट्वीट सामने नहीं आएंगे।
  उसमें लिखा है, डियर नरेन्द्र मोदी जी दो साल पहले आपने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का वादा किया था लेकिन आप चुप हैं (लाइक मनमोहन जी) व्यापमं, ललित गेट, माल्या और खड़से। इसके अलावा एक अन्य ट्विटर हैंडल से 23 अक्तूबर, 2013 को पूर्व प्रधानमंत्री पर सवाल उठाने वाले केजरीवाल के ट्वीट को टैग करके सवाल दागे गए।
विज्ञापन

यूपी के दादरी का था मरीज जो 3 दिसंबर से अस्पताल में दाखिल था

सतेन्द्र जैन
एलएनजेपी अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने करीब एक घंटे अस्पताल में सेवाओं का निरीक्षण किया। साथ में स्वास्थ्य सचिव और चिकित्सा अधीक्षक से मामले में सोमवार तक रिपोर्ट मांगी है। अस्पताल में हालात का जायजा लेने स्वास्थ्य सचिव चंद्राकर भारती भी पहुंचे थे, हालांकि वो कार से पहुंचे या कैसे पहुंचे इस विषय में जानकारी नहीं मिल सकी।
लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जेसी पासी के अनुसार यूपी के दादरी निवासी निजामुद्दीन (35 साल) की मौत को लेकर आरोप लगे कि वेंटिलेटर की कमी से मौत हो गई। लेकिन ऐसा नहीं है।
  निजामु्द्दीन को 3 दिसंबर को ब्रेन हैमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में किडनी फेल होने के अलावा संक्रमण भी हो गया। इसी बीच 6 दिसंबर को निजामुद्दीन के दिमाग का ऑपरेशन किया गया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि जिस डॉक्टर को मरीज को देखने आना था, वह नहीं आया। इस मामले में भी सरकार ने रिपोर्ट तलब की है।
वेंटिलेटर की कमी की बात चिकित्सा अधीक्षक ने स्वीकार की है। मरीज को एम्ब्यू बैग के सहारे रखा गया था। वेंटिलेटर में मशीन के सहारे ऑक्सीजन दी जाती है जबकि इसमें हाथ से पंप करना पड़ता है। एलएनजेपी अस्पताल के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जीटीबी अस्पताल की सेवाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें