फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों बीबीसी के पत्रकार पर आग बबूला हो गए अरविंद केजरीवाल?

Sat, 19 Nov 2016 01:18 PM IST
बीबीसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'नोटबंदी' के मामले पर बीबीसी हिंदी से ख़ास मुलाक़ात की, लेकिन कुछ सवालों को लेकर केजरीवाल काफ़ी नाराज़ हो गए।
विज्ञापन


इनके जवाब के तौर पर केजरीवाल ने कहा कि वे पीएम मोदी के इस फ़ैसले के ख़िलाफ हैं। इससे देश की जनता को तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं।

केजरीवाल ने कहा, "मुझे नरेंद्र मोदी और उनके फ़ैसले से सख़्त नफ़रत है। यह सरकार आम आदमी की जेब से करीब ग्यारह लाख़ करोड़ रुपये निकलवाकर, उन्हें बैंकों में जमा करवाना चाहती है। ताकि देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों का लोन माफ़ किया जा सके।"
विज्ञापन

इसी बात पर भड़क उठे केजरीवाल

आरोपों की इस कड़ी में केजरीवाल ने नोटबंदी को देश का अब तक का 'सबसे बड़ा स्कैम' करार देते हुए कई राजनेताओं और उद्योगपतियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। सबूत के तौर पर केजरीवाल ने कुछ असत्यापित कागजात का हवाला दिया। साथ ही कहा कि मोदी सरकार के एक गलत फ़ैसले के चलते देश के 55 निर्दोष लोगों की मौत हुई है।

इन 55 लोगों की मौत नोटबंदी के चलते हुई, बीबीसी इस तथ्य की पुष्टि नहीं करता है। केजरीवाल इसी बात पर भड़क उठे।

फ़ेसबुक लाइव में केजरीवाल ने बीबीसी की पत्रकारिता और निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें