फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर आरोप की बजाए अपना काम बताएं केजरीवाल : सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल 11 वर्षों तक दिल्ली और साढ़े तीन साल से पंजाब में सरकार चलाने के बावजूद विकास पर जवाब देने से बच रहे हैं और एक वर्ष पुरानी दिल्ली सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल की राजनीति दोषारोपण पर आधारित है। उनके अनुसार, दिल्ली और पंजाब में कथित तौर पर जीरो विकास के बावजूद आप नेतृत्व गुजरात और गोवा की भाजपा सरकारों से जवाब मांगता है, जबकि वहां की जनता ने कई बार उन्हें नकारा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक छूट मिलते ही केजरीवाल दिल्ली से लेकर विदेशों तक की समस्याओं का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सात दिनों में सातों संसदीय क्षेत्रों में जाकर जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। यह पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि रेखा गुप्ता सरकार ने लोक निर्माण विभाग, जल बोर्ड, बाढ़ नियंत्रण और परिवहन विभाग के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए हैं। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 100 करोड़ रुपये की अलग विकास योजनाएं देकर जनप्रतिनिधियों को स्थानीय स्तर पर काम करने का अवसर दिया है।
विज्ञापन

सचदेवा ने कहा कि जहां केजरीवाल सरकार के 11 वर्षों की पहचान भ्रष्टाचार, घोटालों और शीशमहल जैसे विवादों से जुड़ी रही, वहीं भाजपा सरकार का एक वर्ष बदलाव और विकास का रहा है। उनके अनुसार, लगभग एक लाख करोड़ रुपये की नई योजनाओं के तहत नए एसटीपी, सीवर मास्टर प्लान, स्वच्छ यमुना अभियान की शुरुआत, बेहतर सड़कें, नई बसें और गृह कर व जल बोर्ड की जनहित योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता विकास की राजनीति को समझती है और भाजपा सरकार अपने कार्यों के आधार पर जनता के बीच जवाब देने को तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें