फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब नहीं लगा था दो मिनट में मान जाएंगे राष्ट्रपतिः केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की प्रशंसा करते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में कक्षा 11 व 12 के बच्चों की क्लास ली।

दिल्ली के सीएम इसी बात शुक्रिया अदा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए ये खुलासा किया कि राष्ट्रपति से ये क्लास लेने के लिए गुजारिश की गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

और ऐसे मान गए राष्ट्रपति मुखर्जी

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ करीब घंटाभर समय बिताया था। केजरीवाल ने लिखा कि राष्ट्रपति राजनीति, ‌इतिहास और संविधान के विषय में ज्ञान के भंडार हैं।

केजरीवाल का कहना है कि राष्ट्रपति मुखर्जी की पूरी जिंदगी ही प्रेरणादायी है और उन्हें सुनना काफी अच्छा रहता है। उन्होंने लिखा कि हम सब खुश हैं कि उन्होंने आज बच्चों को पढ़ाया। वो हम सब के गुरू जैसे हैं।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि वो टीचरों को इतना सम्मान देंगे कि हर बच्चा शिक्षक बनने की ही ख्वाहिश करे। केजरीवाल राष्ट्रपति को पढ़ाने के लिए मनाने के तरकीब के बारे में बताते हुए कहा कि जब मनीष सिसोदिया ने ये सुझाया था तब ये नहीं लगा था कि राष्ट्रपति मान जाएंगे।

केजरीवाल ने बताया कि लेकिन जब उनसे बात की गई तो वो दो मिनट में मान गए। केजरीवाल उनका बहुत धन्यवाद दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें