दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में सरकार चलाने के बावजूद आम आदमी पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है।
यह बात केजरीवाल ने रविवार शाम दक्षिण गोवा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के एक समूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह देखने में अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है कि दिल्ली में डेढ़ साल सरकार चलाने के बाद भी 'आप' के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं।
केजरीवाल ने गोवा में दिए गए अपने इस भाषण में यहां तक कह दिया कि मैं आपको अपना बैंक खाता दिखा सकता हूं। यहां तक कि पार्टी के पास भी धन नहीं है। हालांकि, आप ने पहले ही पंजाब और गोवा के आगामी चुनावों के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।