फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल, एमसीडी न करती घोटाला तो बन जाता 7500 बेड का अस्पताल

Fri, 18 Dec 2020 09:14 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर से
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि भाजपा का एमसीडी में 2,500 करोड़ रुपये का कथित घोटाला कांग्रेस के कॉमनवेल्थ गेम्स से भी बड़ा घोटाला है। अगर यह घोटाला न होता तो इस रकम से 7,500 बेड का अस्पताल या 12,500 मोहल्ला क्लीनिक बन सकते थे। अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को दिल्ली विधान सभा के विशेष सत्र में अल्पकालिक चर्चा के दौरान बोल रहे थे। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज की तरफ से सदन में पेश संकल्प से सहमति जताते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।

विज्ञापन


चर्चा के आखिर में भारद्वाज का संकल्प सदन ने ध्वनिमत पारित कर दिया। इसके साथ ही विधान सभा अध्यक्ष राम निवास ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले विशेष सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत हंगामेदार रही। सत्र शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायक नारेजाबाजी करते हुए वेल में आ गए।

आप विधायकों ने बीजेपी वालों को जेल भेजो, सीबीआई की जांच कराओ के नारे लगाए। इस दौरान दर्शक दीर्घा से इसी तरह का एक बैनर भी लटकाया गया। विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष की वापस अपनी सीट पर जाने की अपील की अनसुना कर दिया। हंगामा बढ़ने पर सदन की कार्यवाही पंद्रह मिनट के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन


कार्यवाही दोबारा करीब 11:30 बजे शुरू हुई। आप विधायक ने अल्पकालिक चर्चा की शुरुआत करते हुए सदन में एमसीडी के वित्तीय कुप्रंबधन और करीब 2500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का संकल्प पेश किया। इस पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने अपनी राय रखी।

आखिर में बतौर नेता सदन चर्चा में शामिल होते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार हर काम में पैसा बचाती है, 325 करोड़ के फ्लाईओवर को 200 करोड़ रुपए में बना दिया। इसी पैसे से हम दिल्ली के लोगों को सहूलियतें देते हैं। जबकि एमसीडी तीन से चार गुना ज्यादा खर्चा करती है। केजरीवाल ने दावा किया कि अदालतें भी कह चुकी हैं कि दिल्ली सरकार ने एमसीडी को पूरा पैसा दे दिया है। फिर भी भाजपा जनता का पैसा लूटने के लिए दिल्ली सरकार से 13 हजार करोड़ रुपए मांग रही है।

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली में आज शासन के दो मॉडल है, एक भाजपा का एमसीडी में और दूसरा आप का दिल्ली सरकार मॉडल। विधानसभा चुनाव में दिल्ली ने आप का मॉडल चुनकर 62 सीटें दी और भाजपा को 8 सीटें दी। जबकि भाजपा में यह कार्यप्रणाली बन गई है कि पार्षद को पांच साल ही मिलेगा, जो लूटना है, लूट लो। नए पार्षदों को पता है कि टिकट कटेगा, इसलिए ये बहुत ज्यादा घोटाला कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में भाजपा के 15 साल के काले युग का अब अंत होने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली के दो करोड़ लोग आगामी चुनाव में इस काले युग का अंत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें