फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा, बदबू वाला प्लांट ठीक करो नहीं तो 10 दिन में बंद कर देंगे

Sun, 09 Aug 2020 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदबू वाला कंपोस्ट प्लांट या तो ठीक करों नहीं तो दस दिन के भीतर बंद करो। स्थानीय लोगों की समस्या का निदान करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एनडीएमसी के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। 

विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को दौरा करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री जब गोल मार्केट के सेक्टर-4 स्थित कंपोस्ट प्लांट का जायजा लेने पहुंचे तो लोगों ने प्लांट से बदबू व मच्छर व मक्खियों की परेशानी से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्सवासन देने के साथ एनडीएमसी के अधिकारियों को 10 दिन का वक्त दिया। कहा कि 20 अगस्त तक समस्या खत्म नहीं हुई तो प्लांट बंद कर दिया जाएगा। 

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज अपने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के गोल मार्केट इलाके का दौरा किया। क्षेत्रवासियों की समस्याओं पर अफसरों को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और निवारण करने का संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। दरअसल एनडीएमसी ने करीब एक साल पहले भारती पब्लिक स्कूल के पीछे नर्सरी में कंपोस्ट प्लांट लगाया है। 
विज्ञापन


इस प्लांट में रसोई के गीले कूड़े को लाया जाता है और उससे कंपोस्ट खाद बनाई जाती है, जो बाद में पौधों में देने के काम आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्लांट की बदबू से गोल मार्केट स्थित सेक्टर-4 के ब्लॉक संख्या 39 से 69 के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। जब भी हवा चलती है, तो उनके घर के अंदर तक बदबू आती है। 

मुख्यमंत्री ने एक पार्क में औषधीय पौधा लगाया और उस क्षेत्र की सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की समस्याएं सुनी। पेयजल की कमी, बिजली कटौती और पेड़ों की छटाई नहीं होने की समस्या रखी। मुख्यमंत्री ने तीनों समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया।

स्थानीय निवासी सतीश कुमार यादव का कहना था कि मुख्यमंत्री के दौरे से काफी खुश हैं। उम्मीद है कि समस्याएं खत्म होंगी। इसी तरह जया नंद ध्यानी का कहना था कि कंपोस्ट प्लांट से आने वाली बदबू से लोग परेशान हैं। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं होते थे। अब उन्हें मुख्यमंत्री का आदेश मानना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें