फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक साल तक दिल्ली में नहीं लागू होगी ऑड-ईवन स्कीम

Thu, 05 May 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अ‍रविंद केजरीवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सम-विषम योजना फेज दो के आयोजन को लेकर बुधवार को दिल्ली सरकार ने धन्यवाद सभा का आयोजन किया। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, परिवहन मंत्री गोपाल राय, पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन, मुख्य सचिव समेत इसमें शामिल एजेंसियों के अधिकारी, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने दिल्लीवालों समेत सभी एजेंसियों को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि सम-विषम लंबे समय के लिए तभी फायदेमंद होगा, जब हम पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सुधार लाएंगे। इस मौके पर विभागों को उत्कृष्ट काम के लिए प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों की कोशिश कामयाब रही है। आज इस कोशिश और सम-विषम की कामयाबी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं सिविल डिफेंसकर्मियों को सलाम करता हूं, जिन्होंने इतनी गर्मी में इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

पहले दिन इसे फेल करने की कोशिश की गई

अ‍रविंद केजरीवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
मुख्यमंत्री ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, डीटीसी, मेट्रो समेत सभी एजेंसियों को बधाई दी। हालांकि इस दौरान केजरीवाल या परिवहन मंत्री ने सम-विषम के अगले चरण के संबंध में कोई जिक्र नहीं किया। सभा के दौरान केजरीवाल ने विपक्ष और मीडिया पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने पहले दिन से इसे फेल करने की कोशिश की। उनके साथ कुछ मीडिया वाले भी मिल गए।

एक सांसद ने तो दिल्लीवालों से सड़क पर उतरकर चालान कटाने का भी आह्वान किया, लेकिन उनके साथ उनके ही लोग नहीं आए। मीडिया वालों ने खूब कोशिश की फिर भी दिल्लीवालों ने इसे सफल बनाने के लिए दिल से साथ दिया।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं प्रदूषण नहीं घटा है। मगर जब दिल्ली में 30 फीसदी पेट्रोल-डीजल की खपत कम हुई, तो प्रदूषण तो कम हुआ होगा।
विज्ञापन

फायदा तब होगा जब हमारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर होगा

केजरीवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
केजरीवाल ने माना कि भविष्य में इसे लागू करने के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुधारना होगा। उन्होंने कहा कि सम-विषम लंबे समय के लिए फायदेमंद तभी होगा, जब हमारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर होगा।

इस दिशा में सरकार काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि अगले एक साल में दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर होगा। क्योंकि सरकार ऐप बेस्ड टैक्सी सेवाओं, प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को लेकर पॉलिसी बना रही है। इससे दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और बेहतर होगी।

इस मौके पर गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली का सम-विषम फेज दो पहले से ज्यादा सफल रहा है। इस बार पांच फीसदी अधिक लोगों ने इसे अपनाया। उन्होंने कहा कि इस बार लोगों के लिए इसे अपनाना ज्यादा मुश्किल था फिर भी दिल्लीवालों ने इसे सफल बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें