आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार अपने पूर्व मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी देने जा रही है। पिछली सरकार में मंत्री रहे ‘आप’ के तीन विधायकों को विधान सभा की प्रमुख समितियों का अध्यक्ष बनाया जाएगा।
इनके नाम तय हैं। विस अध्यक्ष इसी हफ्ते नामों का औपचारिक ऐलान कर भी देंगे। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि सोमनाथ भारती को विशेषाधिकार समिति, गिरीश सोनी का लोक लेखा समिति और राखी बिडलान को महिला व बाल विकास समिति का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
वहीं, प्रमिला टोकस को पर्यावरण समिति, सहीराम को पिछड़ा वर्ग समिति, हजारी लाल चौहान को अनुसूचित जाति/जनजाति समिति व इमरान हुसैन को अल्पसंख्यक मामलों की समिति का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।