फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सिंगर सोनू कक्कड़ ने कहा- बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम, तो बोल पड़े केजरीवाल- तो कर ले न...

Wed, 29 Aug 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और सोनू कक्कड़
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नेताओं के ऊपर बनने वाले मीम्स, कार्टून्स और वीडियो पर अक्सर ही कार्रवाई होते देखी गई है। बहुत कम नेता ऐसे होते हैं जो अपने ऊपर किए गए व्यंग को भी उसी तरह लें जिस रूप में उसे बनाया गया है। केजरीवाल उन्हीं नेताओं में से हैं, जो अपने ऊपर किए मजाक को खुले दिल से लेते हैं। इस बार भी केजरीवाल ने कुछ ऐसा ही किया है।

विज्ञापन


इन दिनों केजरीवाल पर बना एक स्पूफ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार और दिलचस्प है कि खुद केजरीवाल ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

बता दें कि इस स्पूफ में केजरीवाल के भाषण और सोनू कक्कड़ के गाने को मिक्स किया गया है। यह बेहद ही मजेदार बन गया है। केजरीवाल ने इस वीडियो को आप का मेहता नामक ट्विटर पेज से रीट्वीट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो

केजरीवाल
इस स्पूफ में सोनू कक्कड़ गा रही हैं, 'बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम'। ठीक इसी के बाद अरविंद केजरीवाल का भाषण आता है जिसमें वह कहते हैं,  'तो कर ले न, परेशान हो गए हम लोग ढाई साल से, ये भी परेशान हो गए, हम भी परेशान हो गए। करो फिर...'

16 सेकंड के इस स्पूफ को अब तक 104 हजार लोग देख चुके हैं। इस स्पूफ पर बहुत से मजेदार ट्वीट भी आए हैं। वहीं केजरीवाल के रीट्वीट के बाद उनके ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट किया है कि केजरीवाल तुस्सी ग्रेट हो, इस बार आपका प्रचार हमलोग भी करेंगे। वहीं एक ने पूछा खुद को ही ट्रोल करके सिम्पैथी लोगे क्या अब केजरीवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें