इस स्पूफ में सोनू कक्कड़ गा रही हैं, 'बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम'। ठीक इसी के बाद अरविंद केजरीवाल का भाषण आता है जिसमें वह कहते हैं, 'तो कर ले न, परेशान हो गए हम लोग ढाई साल से, ये भी परेशान हो गए, हम भी परेशान हो गए। करो फिर...'
16 सेकंड के इस स्पूफ को अब तक 104 हजार लोग देख चुके हैं। इस स्पूफ पर बहुत से मजेदार ट्वीट भी आए हैं। वहीं केजरीवाल के रीट्वीट के बाद उनके ट्वीट पर कई लोगों ने कमेंट किया है कि केजरीवाल तुस्सी ग्रेट हो, इस बार आपका प्रचार हमलोग भी करेंगे। वहीं एक ने पूछा खुद को ही ट्रोल करके सिम्पैथी लोगे क्या अब केजरीवाल।