गुजरात यात्रा से ठीक एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर दलित हिंसा पर चिंता जताई है। साथ ही युवकों को भरोसा दिलाया है कि वे दलितों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ उनके साथ खड़े हैं।
करीब ढाई मिनट के संदेश में केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में दलित समाज के लड़कों को बेरहमी से पिटाई गई जिससे लोगों की आत्मा हिल गई है।जिसने भी पिटाई के उस वीडियो को देखा है, वो इस पर सवाल खड़े कर रहा है।
इसके बाद से गुजरात के दलित समाज के लड़के अपनी जान देने की कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल के मुताबिक, दलित ही नहीं, गुजरात सरकार समाज के हर तबके का दमन कर रही है। पिछले साल पाटीदार समाज का आंदोलन हुआ। शांतिपूर्ण आंदोलन को पुलिस ने बर्बरता से दबाया।