दिल्ली के सीएम केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को सोमवार को सीबीआई ने 50 करोड़ के घोटाले में लिप्त पाए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र के साथ ही अन्य 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो दिल्ली सरकार में ही अलग-अलग पदों पर तैनात हैं।
गौरतलब है कि राजेंद्र कुमार पर सरकारी पद पर रहते हुए एक खास कंपनी को ठेका देकर लाभ पहुंचाने का आरोप है। सीबीआई का आरोप है कि यह कंपनी राजेंद्र कुमार ने ही बनाई थी और उसे ठेके दिए जाते थे। राजेंद्र पर यह भी आरोप है कि वो चाहे जिस विभाग में रहे हों, वहां इसी कंपनी को ठेका दिया गया।
बता दें कि राजेंद्र कुमार की गिरफ्तारी उसी मामले में हुई है जिसमें पिछले साल दिसंबर के महीने में अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर सीबीआई का छापा पड़ा था।
जिसके बाद केजरीवाल ने पीएम मोदी को मनोरोगी तक कह दिया था और यह आरोप लगाया था कि यह छापा राजेंद्र कुमार पर नहीं बल्कि उन पर किया गया था व इसके माध्यम से उनके दफ्तर में मौजूद अरुण जेटली की डीडीसीए घोटाले वाली फाइल को पाना था।