फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर केजरीवाल बोले केजरीवाल- सम-विषम की अधिसूचना जारी, कम होगा 15% प्रदूषण

Fri, 01 Nov 2019 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रदूषण के मामले में पंजाब-हरियाणा के साथ केंद्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि तीनों सरकारों को पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए समय सीमा तय कर काम करना चाहिए। उन्होंने इस पर राजनीति के बजाय बात करने की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने तीनों सरकारों से पूछा कि किसानों को मशीनें कब दी जाएंगी, ताकि पराली जलाने का सिलसिला रुके। साथ ही उन्होंने 4 नवंबर से सम-विषम के लिए अधिसूचना भी जारी की।

उन्होंने कहा कि सम-विषम के दौरान कुछ सरकारी दफ्तर 9:30 बजे तो कुछ 10:30 बजे खुलेंगे। यह आदेश केवल सरकारी दफ्तरों के लिए है। निजी प्रतिष्ठानों या दफ्तरों के लिए कोई आदेश नहीं है। स्कूलों में 5 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सोमवार से सम-विषम लागू होगा। उन्होंने कैब और ऑटो से इस दौरान सवारियों से अधिक वसूली न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक किराया वसूलने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार प्रदूषण पर भी उसी तरह काबू पाएगी, जैसे इस बार डेंगू के मामले में कामयाबी पाई है। सीएम ने कहा कि शिकागो की एक स्टडी के मुताबिक, सम-विषम से प्रदूषण में 15 प्रतिशत तक की कमी आई है। हम 50 लाख मास्क बांट रहे हैं। हर घर में दो मास्क भेजे गए हैं।

सीएम ने कहा कि स्कूलों में 5 नवंबर तक छुट्टी कर दी गई है। इसके बाद बच्चों को स्कूल और घरों तक पहुंचाने के लिए सम-विषम से छूट होगी। बच्चों को छोड़ने के लिए सुबह 8 बजे से पहले वाहन आ-जा सकते हैं।

दोपहर में उन्हें घरों तक पहुंचाने जा रहे हैं तो छूट मिलेगी। यह पूरी व्यवस्था विश्वास पर टिकी है। दिल्ली में तमाम कदम उठाने के साथ ग्रैप पूरी तरह लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें