फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के सौ प्रभावशाली लोगों में नंबर एक पर हैं केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के तीन बड़े नेता नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल में लोकसभा चुनावों से इतर भी सीधी टक्कर चल रही है, जिसमें केजरीवाल राजनीति के अन्य धुरंधरों पर भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


‘टाइम मैग्जीन’ के सौ प्रभावशाली लोगों के लिए हो रही इस वोटिंग में अरविंद पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दरअसल, टाइम मैग्जीन सौ प्रभावशाली लोगों को चुनने के लिए ऑनलाइन वोटिंग करा रही है।

समूचे विश्व के राजनीति, मीडिया सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रसिद्ध लोगों को इसमें शामिल किया गया है। दुनिया की कई जानी मानी हस्तियां इस दौड़ में शामिल हैं पर अब तक हुई वोटिंग में अरविंद केजरीवाल सभी को पीछे छोड़ कर नंबर एक पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

मोदी को 14वां और राहुल 66वें स्थान पर

टाइम मैग्जीन सौ प्रभावशाली लोगों को चुनने के लिए ऑनलाइन वोटिंग करा रही है। समूचे विश्व के राजनीति, मीडिया सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रसिद्ध लोगों को इसमें शामिल किया गया है।

इसमें नरेंद्र मोदी, केटी पेरी सहित विश्व के अन्य दिग्गजों को पछाड़ कर केजरीवाल शनिवार को पहले स्थान पर पहुंच गए। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इस सूची में 14वें और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 66वें स्थान पर हैं। अभी तक केजरीवाल को 60 हजार और मोदी को 35 हजार से अधिक वोट मिल चुके हैं।

नापसंद लोगों में दूसरे स्थान पर हैं मोदी

प्रभावशाली लोगों के साथ ही टाइम मैगजीन नापसंद लोगों के लिए भी ऑनलाइन वोटिंग करा रही है। इस वोटिंग प्रक्रिया में नरेंद्र मोदी, नापसंद किए गए लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर है।

उन्हें वोट करने वाले कुल लोगों में से करीब 62 फीसदी ने नापंसद किया है। उनसे ज्यादा सिर्फ जस्टिन बीबर को नापसंद किया गया है। मालूम हो की ये वोटिंग प्रक्रिया 22 अप्रैल रात बारह बजे तक चलेगी।

23 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जाएंगे और सौ प्रभावशाली लोगों की सूची 24 अप्रैल को जारी होगी। और जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को पसंद किया जा रहा है उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि शायद वो विश्व के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बनकर सामने आएं।
विज्ञापन

मैगजीन के हवाले से सोशल मीडिया पर वोट की अपील

अपने-अपने पसंदीदा नेताओं को जिताने के लिए सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ गई है। मोदी, केजरीवाल और राहुल के समर्थक लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के समर्थक ने शनिवार को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि टाइम मैग्जिन सौ प्रभावशाली लोगों के लिए ऑनलाइन वोट करा रहा है। मोदी और उनके समर्थकों को भारी अंतर से हराने के लिए प्रत्येक आप समर्थक केजरीवाल को वोट करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें