पंजाब चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से तीन दिन के लिए पंजाब दौरे पर हैं।
केजरीवाल वहां पांच जुलाई तक रहेंगे। आज अमृतसर में दिल्ली सीएम केजरीवाल साल 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुहिम के तहत पार्टी का यूथ मेनिफेस्टो भी जारी करेंगे।
दिल्ली से अमृतसर पहुंचने के बाद केजरीवाल सबसे पहले श्री दरबार साहिब और दुर्ग्याना मंदिर में माथा टेकेंगे।