फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफे के बाद जंग से मिले केजरीवाल, नाश्ता भी किया

Fri, 23 Dec 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नजीब जंग और केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के एलजी नजीब जंग के बृहस्पतिवार(22 दिसंबर) को अचानक इस्तीफा देने से हैरान मुख्यमंत्री केजरीवाल शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ही नाश्ते पर उनसे मिलने पहुंचे। उनके साथ ड‌िप्टी सीएम मनीष स‌िसोद‌िया भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


केजरीवाल और जंग की यह मुलाकात करीब एक घंटे लंबी चली। मुलाकात के बाद जब केजरीवाल राजनिवास से बाहर आए तो उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि दोनों की मुलाकात औपचारिक थी और नजीब जंग ने उन्हें बुलाया था।

जब केजरीवाल से जंग के इस्तीफे का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस्तीफा निजी कारणों से दिया गया है। गौरतलब है कि केजरीवाल ने कल जंग के इस्तीफे के बाद ट्वीट कर उनके फैसले पर हैरानी भी जताई थी और तुरंत उन्हें फोन कर बात भी की थी।बता दें कि नजीब जंग दिल्ली के 20वें उपराज्यपाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें